फतेहपुर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजा शहर
फतेहपुर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजा शहर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां
फतेहपुर : भाजपा नेता श्रवण चौधरी सीएलसी के नेतृत्व में मंगलवार को फतेहपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से शहर गूंज उठा।
यात्रा ऐतिहासिक गढ़ परिसर से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कोतवाली तिराहे के पास तिरंगे के नीचे स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति के नारों के बीच देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, जिला महामंत्री रामावतार रूंथला, शहर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2307744


