बगड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन
बगड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन
बगड़ : पीरामल गेट स्थित सामुदायिक भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अमित ओला रहे। विशिष्ट अतिथि गिडानिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह महला, पीसीसी सदस्य रंजीत सिंह चंदेलिया और झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमत अली रहे। अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुमावत ने की।
बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष सैनी, पार्षद बलराज बिजारणियां, शुभकरण बरबड़, एडवोकेट उमराव सिंह बिजारणियां, पूर्व मनोनीत पार्षद श्यामलाल सैनी, प्रहलाद गोदारा, सुनील बुंदेला, पूर्व पार्षद सुभाष आल्हा, पूर्व चेयरमैन सत्यवीर बरबड़, पूर्व पार्षद जितेंद्र गोदारा, विकास आल्हा, लीलाधर सैनी, बजरंग चाहर, विनोद बुंदेला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह पीटीआई ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2307849


