वार्ड 9 के घरों में तीन दिनों से जलापूर्ति नहीं:निवासी बोले- विभाग को अवगत कराया, फिर भी समाधान नहीं
वार्ड 9 के घरों में तीन दिनों से जलापूर्ति नहीं:निवासी बोले- विभाग को अवगत कराया, फिर भी समाधान नहीं
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर-9 में बड़ के बालाजी के पीछे स्थित घरों में पिछले तीन दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है। इससे मोहल्लेवासियों को पीने के पानी सहित दैनिक जरूरतों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हंस निर्वाण आश्रम के महंत मोहनानंद महाराज ने बताया कि उनके आसपास के कई घरों में तीन दिन से पानी नहीं आया है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में पूजा-पाठ के लिए पानी की विशेष आवश्यकता होती है।
महंत ने आगे बताया कि पीने, नहाने और अन्य दैनिक कार्यों के लिए भी पानी की उपलब्धता अनिवार्य है। आपूर्ति ठप होने से स्थानीय निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महंत मोहनानंद महाराज के अनुसार, उन्होंने इस समस्या को लेकर जलदाय विभाग में कई बार संपर्क किया है। हालांकि, उन्हें विभाग से अब तक कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। उन्होंने संबंधित विभाग से तत्काल जल संकट का समाधान करने और क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2306295


