[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर लौट रहे हैडकॉन्स्टेबल रेलवे स्टेशन पर बेहोश हुए, मौत:चित्तौड़गढ़ में जेल सिक्योरिटी में तैनात थे; 4 साल के बेटे ने सीकर में दी मुखाग्नि

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

घर लौट रहे हैडकॉन्स्टेबल रेलवे स्टेशन पर बेहोश हुए, मौत:चित्तौड़गढ़ में जेल सिक्योरिटी में तैनात थे; 4 साल के बेटे ने सीकर में दी मुखाग्नि

घर लौट रहे हैडकॉन्स्टेबल रेलवे स्टेशन पर बेहोश हुए, मौत:चित्तौड़गढ़ में जेल सिक्योरिटी में तैनात थे; 4 साल के बेटे ने सीकर में दी मुखाग्नि

दांतारामगढ़ : सीकर जिले में दांतारामगढ़ के पास सज्जनपुरा गांव के जेल हैड कॉन्स्टेबल की ड्यूटी से लौटते समय मौत हो गई। हैड कॉन्स्टेबल महेंद्र मीणा (36) चित्तौड़गढ़ में जेल की ड्यूटी पर पोस्टेड थे। महेंद्र शनिवार को ड्यूटी से गांव आ रहे थे। इस दौरान विजयनगर रेलवे स्टेशन पर बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।

जेल पुलिस ने इस घटना की सूचना परिजनों और उनकी पत्नी को दी। हैड कॉन्स्टेबल महेंद्र का शव सज्जनपुरा स्थित पैतृक घर सोमवार को पहुंचा तो गांव में मातम छा गया। घरवाले रोने-बिलखने लगे।

परिजनों और ग्रामीणों ने राजकीय सम्मान से पार्थिव देह के अंतिम संस्कार की मांग की, लेकिन विभागीय अधिकारियों से लंबी बातचीत के बावजूद राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार नहीं हो सका। अंतिम संस्कार के समय 4 वर्षीय बेटे देवेश ने मुखाग्नि दी।

गांवों के लोग मौजूद रहे

हैड कॉन्स्टेबल महेंद्र मीणा के अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और जेल विभाग के जवान मौजूद रहे। मौके पर दांतारामगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। विभागीय जवानों और स्थानीय पुलिस ने पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दी। महेंद्र मीणा साल 2013 में जेल विभाग में भर्ती हुए थे। महेंद्र के बेटी पलक (8) और बेटा देवेश (4) है।

देखें PHOTOS

Related Articles