[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजी स्कूल संचालकों ने विधायक विक्रम सिंह जाखल को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंनवलगढ़राजस्थानराज्य

निजी स्कूल संचालकों ने विधायक विक्रम सिंह जाखल को सौंपा ज्ञापन

आरटीई का बकाया भुगतान शीघ्र जारी करने और ‘शाला संभलन’ ऐप से होने वाली जांच बंद करने की मांग

नवलगढ़ : निजी विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को नवलगढ़ क्षेत्र के सैकड़ों स्कूल संचालकों ने स्कूल शिक्षा परिवार जिला झुंझुनूं के तत्वावधान में विधायक विक्रम सिंह जाखल से मुलाकात की। संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरटीई की बकाया राशि जल्द जारी करने, ‘शाला संभलन’ ऐप के माध्यम से होने वाली अनावश्यक जांच बंद करने सहित अन्य समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की।

स्कूल संचालकों ने विधायक को बताया कि आरटीई का समय पर भुगतान नहीं होने से निजी विद्यालयों के संचालन में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बार-बार होने वाली विभागीय जांचों को लेकर भी संचालकों में असंतोष है।

निजी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे : जाखल

विधायक विक्रम सिंह जाखल ने स्कूल संचालकों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि छोटे और मध्यम स्तर के निजी विद्यालय समाज में शिक्षा का उजियारा फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा निजी विद्यालय संचालकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा।

जाखल ने कहा कि जिला स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल प्रयास किए जाएंगे, जबकि प्रदेश स्तर के मामलों को लेकर वे मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।

अधिकारियों से फोन पर की वार्ता

विधायक ने स्कूल संचालकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक की त्वरित पहल पर स्कूल संचालकों ने उनका आभार जताया।

Related Articles