[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां के जन्मदिन पर एक लाख पौधारोपण का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां के जन्मदिन पर एक लाख पौधारोपण का संकल्प

पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां के जन्मदिन पर एक लाख पौधारोपण का संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

सुजानगढ़ : पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां का 81वां जन्मदिन सोमवार को सुजानगढ़ के बाघसरा पूर्वी गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक लाख पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में सांसद राहुल कस्वां, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां और कमला कस्वां ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, नीलोफर गौरी, शोभासर ग्राम पंचायत सरपंच बसेरा बानो, विजयपाल चाहर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पौधे लगाए। सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए। सभी लोग लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षण देने का संकल्प लें। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Related Articles