सावन के सोमवार को बीदासर मे मूसलाधार बारिश
हालात बिगड़े, सड़कों पर दरिया जैसे हालात
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : सावन के पावन सोमवार को मौसम ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि पूरा शहर पानी-पानी हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल मंडराते रहे और दोपहर मे शुरू हुई बारिश ने देखते ही देखते हालात बदल दिए। तेज बारिश के चलते शहर की मुख्य सड़कों पर पानी भर गया और कई इलाकों में हालात ऐसे बन गए जैसे सड़कों पर दरिया बह रहा हो। निचले क्षेत्रों में जलभराव से लोगों के घरों और दुकानों के बाहर पानी जमा हो गया, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई जगहों पर यातायात लगभग ठप नजर आया।
बारिश का यह दौर इतना तेज था कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रुकना पड़ा। बाजारों में सन्नाटा छा गया, स्कूली बच्चों को छुटी होने के बाद भी स्कूलो में रुककर बारिश के रोकने तक का इंतजार करना पड़ा बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते भी दिखाई दिए। प्रशासन के लिए यह स्थिति चुनौती बन गई है और जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इस तेज बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से राहत जरूर दी है। किसानों के लिए यह बारिश अमृत साबित हो रही है, क्योंकि खेतों में पानी भरने से खरीफ फसलों को नया जीवन मिल गया है।
ग्रामीण इलाकों में खुशी का माहौल है और किसान इसे ईश्वर की कृपा मान रहे हैं। सावन सोमवार होने के कारण धार्मिक महत्व भी और बढ़ गया। तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालु भगवान शिव के मंदिरों में पहुंचे और जलाभिषेक किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और बारिश का अद्भुत संगम देखने को मिला। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं। प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने की जरूरत है ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2306146


