[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीदासर में निकली भव्य प्रभात फेरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीदासर में निकली भव्य प्रभात फेरी

तिरंगे के साथ कदमताल, छात्रों ने जगाई देशभक्ति की अलख

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : नगर पालिका प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी बंठिया स्कूल से शुरू होकर बेरी चौक और मंडी बाजार होते हुए गढ़ परिसर के पास स्थित नगर पालिका कार्यालय पहुंची।

प्रभात फेरी में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए विद्यार्थियों ने शहरवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अमीलाल यादव, तहसीलदार इंद्रलाल, एसीबीईओ प्रेमरतन शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सोनी, सुरेश कुमार जानू, पवन जांगिड़, अमित लोहिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles