शहीद सुमेर सिंह राठौड़ क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
दुधवाखारा में खेल प्रतिभाओं को मिला शानदार मंच, गणमान्य नागरिकों एवं जनसेवा विकास समिति का रहा अहम सहयोग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
दुधवाखारा : गांव दुधवाखारा में सुबह 8:30 बजे शहीद सुमेर सिंह राठौड़ क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिकों, पूर्व सैनिकों, युवाओं एवं ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। शहीद सुमेर सिंह राठौड़ की स्मृति में आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों की टीमें भाग ले रही हैं। आयोजन से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आपसी भाईचारे और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलेगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में जनसेवा विकास समिति दूधवाखारा का भी अहम सहयोग एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति द्वारा खेल एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की उपस्थित लोगों ने सराहना की। शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए दूदवा खारा क्रिकेट कमेटी, जनसेवा विकास समिति दूधवाखारा एवं पूरी आयोजन टीम को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं जनसेवा विकास समिति अध्यक्ष डॉ मुस्तकीम अली शेख एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित कार्यक्रम में प्रो. डी.के. सिंह कस्वां (सरपंच प्रतिनिधि), मुस्तकीम, महावीर पटीर (फौजी), ओमप्रकाश कस्वां (फौजी), सतपाल, धर्मपाल मेहड़ा, देवकरण धांधू, महेंद्र राठौड़, संजीव आर्य, सुमेर बुडानिया, जगदीश सहारण, शीश राम कस्वां TRA, मिठू शर्मा (पत्रकार), ओमप्रकाश बुडानिया, सुरेश कस्वां, मोहरसिंह कस्वां, सुरेश फौजी, राजेंद्र मेहड़ा, पवन कस्वां, भगत सिंह राठौड़, राजपाल सहारण, दाऊद, मुंशी धानक, चंद्रभान बुडानिया, दयानंद स्वामी, संजय पीटीआई (बुंटिया), रोशन सहित अनेक ग्रामीण एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन योगेश कस्वां ने किया। वहीं दूधवाखारा क्रिकेट कमेटी के नेतृत्व में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों, ग्रामवासियों, खिलाड़ियों, दूधवाखारा क्रिकेट कमेटी एवं जनसेवा विकास समिति दूधवाखारा का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2306146


