[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ताल छापर में मयूर गणना के आंकड़े जारी:2604 नर मोर और 2277 मादा मोर शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ताल छापर में मयूर गणना के आंकड़े जारी:2604 नर मोर और 2277 मादा मोर शामिल

ताल छापर में मयूर गणना के आंकड़े जारी:2604 नर मोर और 2277 मादा मोर शामिल

छापर : ताल छापर में नेचर एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसाइटी ने मयूर गणना के आंकड़े जारी किए हैं। सोसाइटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल स्वामी ने बताया कि ताल छापर में कुल 4881 मोर हैं, जिनमें 2604 नर मोर और 2277 मादा मोर शामिल हैं। यह गणना गत 5 अप्रैल को की गई थी, जिसमें कस्बे के 530 व्यक्तियों ने भाग लिया था। गणना के आंकड़े रविवार सुबह एक समारोह में जारी किए गए।

कस्बे के वार्ड 2 स्थित स्वामी गीगदास स्मृति भवन में आयोजित कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने आंकड़े जारी करते हुए कस्बे की जागरूकता को इतने मोरों की उपस्थिति का परिणाम बताया।

गौ सेवक योगी श्याम नाथ के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में खंडेलवाल ने कहा कि यह गणना मोर संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग देगी। उन्होंने प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

सोसाइटी के संरक्षक डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए आयोजन की पृष्ठभूमि बताई। शंकरलाल सारस्वत ने संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल का परिचय दिया। समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान पालिकाध्यक्ष श्रवण कुमार माली ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल स्वामी ने किया।

संगोष्ठी में गौरीशंकर शर्मा भावुक, गौकवि धन्ना राम प्रजापत, प्रकाश दर्जी, दुलीचंद सारस्वत और पार्थ सोनी सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। अतिथियों का स्वागत जयराम जांगिड़, विजेंद्र सुराणा, मनोहर लाल बंजारा, लक्ष्य सारस्वत, समुद्र बंजारा, सुदामा पारीक और उमराव कांटीवाल ने किया। इस अवसर पर एडवोकेट सूर्य प्रकाश स्वामी, किशनराम मंडा, विकास गोवला, कर्मचंद शर्मा, रामचंद्र बोहरा और बनवारी ढाका सहित कई व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles