सादुलपुर में चालू हुआ नवनिर्मित 220 केवी फीडर:अब भादरा की बजाय चैनपुरा से मिलेगी बिजली, सिद्धमुख और चैनपुरा के नए 33 केवी फीडर भी हुए चार्ज
सादुलपुर में चालू हुआ नवनिर्मित 220 केवी फीडर:अब भादरा की बजाय चैनपुरा से मिलेगी बिजली, सिद्धमुख और चैनपुरा के नए 33 केवी फीडर भी हुए चार्ज
सादुलपुर : सादुलपुर में चैनपुरा छोटा स्थित नवनिर्मित 220 केवी विद्युत फीडर रविवार रात चालू कर दिया गया। इससे सादुलपुर के 132 केवी पावर हाउस को अब नई लाइन से बिजली मिलेगी, जिससे क्षेत्र की पुरानी वोल्टेज समस्या में सुधार की उम्मीद है।
अब तक भादरा से मिल रही थी बिजली
सहायक अभियंता एवं प्रभारी अमित फगेड़िया ने बताया कि अब तक सादुलपुर को भादरा स्थित 220 केवी पावर स्टेशन से बिजली मिल रही थी। चैनपुरा छोटा का नया 220 केवी फीडर चालू होने के बाद अब सादुलपुर और तारानगर के 132 केवी पावर हाउस को यहीं से विद्युत आपूर्ति मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि तारानगर के 132 केवी पावर हाउस का कार्य अभी निर्माणाधीन है, जबकि सादुलपुर के 132 केवी फीडर को विधिवत रूप से सप्लाई शुरू कर दी गई है।
33 केवी फीडर भी हुए चार्ज
फगेड़िया ने यह भी बताया कि 220 केवी फीडर के साथ-साथ सिद्धमुख और चैनपुरा के नए 33 केवी फीडर भी चार्ज होकर चालू हो गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2305827


