शेखावाटी यूनिवर्सिटी के बाहर रात भर बैठे रहे स्टूडेंट्स:छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदर्शन; ज्ञापन नहीं लिया तो तंबू तानकर बैठे
शेखावाटी यूनिवर्सिटी के बाहर रात भर बैठे रहे स्टूडेंट्स:छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदर्शन; ज्ञापन नहीं लिया तो तंबू तानकर बैठे
सीकर : सीकर में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने सहित विभिन्न छात्रहित की मांगों को लेकर छात्र संगठनों का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के छात्र शनिवार रात से बारिश के बीच लगातार धरनास्थल पर बैठे हैं। NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा के नेतृत्व में छात्र शेखावाटी यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार (मेन गेट) के सामने धरना दे रहे हैं।
छात्र नेताओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर छात्रों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने बताया- 8 अगस्त को NSUI के कार्यकर्ता और छात्र यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। शनिवार शाम से ही छात्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। छात्रों का ज्ञापन लेने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, जिसके कारण अब यह अनिश्चितकालीन धरना जारी है।
2 रातों से चल रहे इस धरने में NSUI प्रदेश सचिव प्रशांत बाजौर व नितिन मीणा, शेखावाटी यूनिवर्सिटी इकाई अध्यक्ष मुकेश तारपुरा, प्रवीण सुंडा, नरेंद्र गुर्जर, पवन सैनी, राहुल सुंडा, अभिनव बड़ोदिया, पूजा वर्मा आदि शामिल हैं।

इन मांगों को लेकर अड़े हैं छात्र
NSUI के कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव बहाली के साथ ही फीस वृद्धि वापस लेने, यूनिवर्सिटी के हॉस्टल शुरू करने, ऑडिटोरियम व खेल मैदान की व्यवस्था करने, लाइब्रेरी सुविधाओं में सुधार, लेट फीस बंद करने, सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने तथा फैकल्टी की स्थायी भर्ती करने समेत विभिन्न छात्रहित की मांगों को लेकर धरना दिया है। NSUI के छात्र नेताओं ने कहा कि जब तक छात्रसंघ चुनाव बहाली सहित अन्य सभी मांगों पर यूनिवर्सिटी प्रशासन सकारात्मक जवाब नहीं देता, तब तक शेखावाटी यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2305883


