नीमकाथाना में बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:5 जून को हुई थी चोरी, पुलिस ने बाइक भी बरामद की
नीमकाथाना में बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:5 जून को हुई थी चोरी, पुलिस ने बाइक भी बरामद की
नीमकाथाना : नीमकाथाना कोतवाली थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हेमंत लाठर और घनश्याम शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है।
सीआई विक्रम सिंह ने बताया कि सिरोही निवासी सुरेश कुमार सैनी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 5 जून की रात करीब 12 बजे बिनानी चौराहा से उनकी बाइक चोरी कर ली गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की और मुखबिरों को सक्रिय किया। तलाश के बाद पुलिस टीम ने आरोपी हेमंत लाठर, निवासी काली कांकरी, सिरोही और घनश्याम शर्मा, निवासी उपरला वास, टेगोर स्कूल के पास, सिरोही को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मिलकर बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2305819


