रतनलाल नायक ने समर्थकों सहित भाजपा ज्वाइन की:रालोपा छोड़ भाजपा में लौटे, पहले भी रह चुके हैं पार्टी में
रतनलाल नायक ने समर्थकों सहित भाजपा ज्वाइन की:रालोपा छोड़ भाजपा में लौटे, पहले भी रह चुके हैं पार्टी में
सुजानगढ़ : निकाय व पंचायत चुनावों की सरगर्मियां तेज होने लगी है। सुजानगढ़ के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के रतनलाल नायक ने रविवार को समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।
जयपुर के भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने रतनलाल नायक सहित कई समर्थकों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। नायक पहले भी लम्बे समय तक भाजपा में रह चुके हैं। वो पिछले पांच सालों से रालोपा में अलग अलग पदों पर रहे।
भाजपा ज्वाइन करने पर रतनलाल नायक ने कहा कि उन्होंने घर वापसी की है। पार्टी में रहकर आगामी चुनावों में जीत दिलाने में सहयोग करेंगे। रालोपा के पूर्व देहात अध्यक्ष रामनिवास तेतरवाल, पूर्व मंडल महामंत्री मनोहर नायक, बनवारी नायक, भवानी नायक सहित कई समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
ये रहे मौजूद
इस दौरान भाजपा के मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, मिथिलेश गौतम, भूपेंद्र सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर गोरा, महामंत्री आदित्य पुजारी, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री जयश्री दाधीच, कमल दाधीच गंगाधर लाखन, रतनलाल ढाका सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2304211


