तानिष्क ज्वेलरी शोरूम में डकैती की कोशिश का खुलासा, बिहार गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार
4000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, 15 पुलिस टीमों ने दिन-रात की जांच
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित तानिष्क ज्वेलरी शोरूम में डकैती की कोशिश और फायरिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए बिहार गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को ज्वेलरी रोड स्थित तानिष्क शोरूम में तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए बदमाशों ने हथियार लहराते हुए डकैती का प्रयास किया था। कर्मचारियों के विरोध और पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे सके और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने करीब 15 टीमों का गठन कर जांच शुरू की। टीमों ने सीकर से हरियाणा तक करीब 4000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आरोपियों के भागने के संभावित रास्तों, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्ध गतिविधियों का विश्लेषण करते हुए पुलिस टीम बिहार तक पहुंची।
जांच में सामने आया कि वारदात की योजना बिहार की गैंग ने बनाई थी। गैंग के सदस्य वारदात से पहले सीकर पहुंचे और अलग-अलग स्थानों पर रेकी की। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने तानिष्क सहित अन्य ज्वेलरी शोरूम को भी निशाना बनाने की तैयारी की थी।
तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने हरियाणा में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गैंग द्वारा अलग-अलग राज्यों में की गई ज्वेलरी शोरूम से जुड़ी वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की बात पुलिस ने कही है।
पुलिस के मुताबिक गैंग का सरगना बिहार से पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। गैंग के सदस्य अलग-अलग राज्यों और शहरों में जाकर ज्वेलरी शोरूम की रेकी करते और वारदात के लिए स्थान तथा भागने के रास्ते तय करते थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2302524


