[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगर में संत गुरु रविदास कलश वंदन यात्रा का स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगर में संत गुरु रविदास कलश वंदन यात्रा का स्वागत

गुरु रविदास के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का लिया संकल्प

खेतड़ी नगर : संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा शनिवार को केसीसी टाउनशिप स्थित विधायक जन संवाद केंद्र पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत विश्वानंद महाराज एवं भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया के सानिध्य में यात्रा का भव्य स्वागत किया।

संत विश्वानंद महाराज ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज को जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता और समाज को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं।

समाजसेवी बबलू अवाना ने कहा कि कलश वंदन यात्रा धार्मिक आयोजन के साथ-साथ गुरु रविदास के महान विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने की बात कही।

भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया ने बताया कि 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में कलश वंदन यात्रा जयपुर से रवाना होकर खेतड़ी नगर पहुंची है। स्वागत के बाद सुरेंद्र भाटिया, जिला महामंत्री निखिल शर्मा एवं संत विश्वानंद महाराज ने झंडी दिखाकर यात्रा को खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए रवाना किया।

इस दौरान बबलू अवाना, रोहिताश मणकस, सतवीर, निखिल शर्मा, प्रमोद स्वामी, बलवीर, प्रताप अधाणा, सुभाष चनेजा, जयप्रकाश महेरिया, जुगलकिशोर चंदेलिया, सांवमल जैदिया, घीसाराम पंवार, भंवरलाल पिवांल, ईश्वर सिंह, जगदीश प्रसाद, गोपाल पंवार, देवीदत्त, राधाकृष्ण, अरविंद, मनोज जैदिया, सरवण सैन, ओमप्रकाश, धर्मपाल, राजेंद्र कुमार, विश्वनाथ पंवार सहित श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles