मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग:नीमकाथाना में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम-शेखावत का पुतला फूंका; बोले- मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज करेंगे
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग:नीमकाथाना में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम-शेखावत का पुतला फूंका; बोले- मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज करेंगे
नीमकाथाना : नीमकाथाना में शुक्रवार को मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं किए जाने के विरोध में आदिवासी कांग्रेस और युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पुतला फूंका।
इस दौरान आदिवासी समाज के नेताओं और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामनिवास मीणा ने किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर आदिवासी समाज के हक और अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
1913 के आदिवासी बलिदान का दिया हवाला
रामनिवास मीणा ने कहा कि मानगढ़ धाम आदिवासी समाज के स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 1913 में यहां 1500 से अधिक आदिवासियों ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग जायज है। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक राजस्थानभर में इसी तरह विरोध प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान आदिवासी नेता नाथूराम उर्फ नरेंद्र मीणा अजमेरी, माडूराम मीणा, बलराम मीणा, संजीव मीणा, विक्रम मीणा, राजेंद्र मीणा और धर्मवीर ने भी संबोधित किया।
‘जल-जंगल-जमीन की रक्षा करने वाला समाज चुप नहीं बैठेगा’
आदिवासी नेताओं ने कहा कि जल-जंगल-जमीन की रक्षा करने वाला आदिवासी समाज अब अपने मान-सम्मान के लिए चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ ब्लॉक स्तर तक आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन में NSUI के प्रदेश महासचिव अरुण शर्मा ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासियों के साथ-साथ युवाओं के मुद्दों पर भी गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
शर्मा ने केंद्र सरकार से मानगढ़ धाम को तत्काल राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मांग पूरी नहीं की गई तो आने वाले पंचायत और नगर निकाय चुनावों में जनता सरकार को जवाब देने के लिए तैयार है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2300529


