भाभी-भतीजी पर कुल्हाड़ी से हमला कर युवक ने किया सुसाइड:घायल हायर सेंटर रेफर, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
भाभी-भतीजी पर कुल्हाड़ी से हमला कर युवक ने किया सुसाइड:घायल हायर सेंटर रेफर, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में घरेलू विवाद के चलते शुक्रवार दोपहर एक युवक ने अपनी भाभी और भतीजी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद युवक ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला रतनगढ़ के वार्ड 21 का है।
मारपीट के बाद कुल्हाड़ी से हमला
जानकारी के अनुसार, वार्ड 21 निवासी विनोद प्रजापत (35) ने अपनी भाभी भगवती देवी (38) और 17 वर्षीय भतीजी के साथ पहले मारपीट की। इसके बाद उसने दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
शोर सुनकर मौके पर जुटे लोग
हमले के दौरान घर से शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल भगवती देवी और दिव्या को तत्काल जालान अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हमले के बाद युवक ने लगाई फांसी
घटना के बाद विनोद ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
पुलिस के अनुसार, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विनोद के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है, हालांकि विवाद की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
पुलिस जांच में जुटी
रतनगढ़ थानाधिकारी संदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2300533


