रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण
रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण
झुंझुनूं : पिलानी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत धींधवा बिचली में गुरुवार रात जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। चौपाल में ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा, श्रमिक कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व और रास्तों से जुड़े विवाद सहित विभिन्न समस्याएं रखीं। जिला कलेक्टर ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया तथा शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रशासन को गांव-ढाणी तक पहुंचाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी जय सिंह, विकास अधिकारी महेंद्र सैनी, तहसीलदार सोनू आर्य सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2298712


