[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोहिया महाविद्यालय के छात्र नेताओं का आमरण अनशन समाप्त, जूस पिलाकर तुड़वाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोहिया महाविद्यालय के छात्र नेताओं का आमरण अनशन समाप्त, जूस पिलाकर तुड़वाया

लोहिया महाविद्यालय के छात्र नेताओं का आमरण अनशन समाप्त, जूस पिलाकर तुड़वाया

चूरू : छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर लोहिया महाविद्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे एनएसयूआई छात्र नेता पुलकित चौधरी, सुरेंद्र बरोड़ और अनिल बुडानिया का गुरुवार को अनशन समाप्त हो गया। इससे पहले पुलिस प्रशासन ने बुधवार रात तीनों को धरना स्थल से उठाकर राजकीय भरतिया अस्पताल में भर्ती कराया था।

पीसीसी सचिव मुस्ताक खान के नेतृत्व में जिला कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, महाविद्यालय प्राचार्य मंजू शर्मा तथा महेश ढूकिया के साथ हुई वार्ता में छात्रों की मांगों को मुख्य सचिव तक भेजने और छात्रसंघ चुनाव के संबंध में 15 दिन का समय देने पर सहमति बनी। अन्य मांगों पर भी सकारात्मक सहमति बनने के बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने छात्रों को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया।

छात्र नेताओं ने कहा कि यदि तय समय में सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और एनएसयूआई के राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा कर आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी साथियों का आभार भी जताया।

Related Articles