[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर भर्ती शिविर 7 से 14 अगस्त तक, लाडनूं में 10 अगस्त को होगा चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़डीडवानाराजस्थानराज्य

सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर भर्ती शिविर 7 से 14 अगस्त तक, लाडनूं में 10 अगस्त को होगा चयन

सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर भर्ती शिविर 7 से 14 अगस्त तक, लाडनूं में 10 अगस्त को होगा चयन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

डीडवाना : भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पदों के लिए पंचायत समिति स्तर पर भर्ती चयन शिविर आयोजित किए जाएंगे। भर्ती अधिकारी विजय मीणा ने बताया कि जिले के शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

भर्ती शिविर 7 अगस्त को डीडवाना, 8 अगस्त को कुचामन, 10 अगस्त को लाडनूं, 11 अगस्त को मकराना, 12 अगस्त को तोषीणा, 13 अगस्त को नावा तथा 14 अगस्त को परबतसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित होंगे। चयन प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

भर्ती में 19 से 40 वर्ष आयु के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। न्यूनतम लंबाई 168 सेमी, वजन 52 से 90 किलोग्राम तथा शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण, अनुत्तीर्ण या स्नातक निर्धारित की गई है।

चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण शारीरिक परीक्षण के बाद किया जाएगा। एक माह के प्रशिक्षण उपरांत उन्हें 18 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ देश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों, हवाई अड्डों, बंदरगाहों और अन्य संस्थानों में नियुक्ति दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, बीमा, वार्षिक वेतन वृद्धि तथा आवास एवं मैस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। भर्ती संबंधी जानकारी के लिए 6377256528 एवं 6367112503 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles