लोकसभा में सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने उठाया महंगे हवाई किरायों का मुद्दा, अधिकतम किराया सीमा तय करने की मांग
लोकसभा में सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने उठाया महंगे हवाई किरायों का मुद्दा, अधिकतम किराया सीमा तय करने की मांग
झुंझुनूं : झुंझुनूं सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से त्योहारों, प्राकृतिक आपदाओं और आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान हवाई किरायों में होने वाली भारी बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से ऐसे समय में अधिकतम हवाई किराया सीमा तय करने या प्रभावी नियामक व्यवस्था लागू करने की मांग की।
सांसद ने कहा कि सरकार ने अपने जवाब में स्पष्ट किया है कि हवाई किराए मांग और आपूर्ति के आधार पर तय होते हैं तथा सामान्य परिस्थितियों में इनका नियमन नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि संकट और त्योहारों के समय आम नागरिक मजबूरी में यात्रा करता है, लेकिन एयरलाइंस कई गुना अधिक किराया वसूलती हैं, जिससे यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।
बृजेन्द्र सिंह ओला ने कहा कि केवल निगरानी पर्याप्त नहीं है। सरकार को पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी नीति बनाकर त्योहारों, प्राकृतिक आपदाओं और अत्यधिक मांग के समय हवाई किरायों की स्पष्ट अधिकतम सीमा निर्धारित करनी चाहिए, ताकि आम यात्रियों के हितों की रक्षा हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2298669


