सिंघाना में 11 हजार पौधों के निःशुल्क वितरण का शुभारंभ, 21 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
KCC और 'सहयोग एक पहल संस्थान' की पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, पूर्व में लगाए 20 हजार से अधिक पौधे बन चुके हैं वृक्ष
सिंघाना : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गुरुवार को ‘सहयोग एक पहल संस्थान’, सिंघाना एवं हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (KCC), खेतड़ी नगर के संयुक्त तत्वावधान में 21 हजार पौधे लगाने के लक्ष्य के तहत प्रथम चरण में 11 हजार निःशुल्क पौधों के वितरण का शुभारंभ किया गया। शिव कॉलोनी स्थित शिव पार्वती एंटरप्राइजेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पर्यावरण प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर हरित पर्यावरण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के कोषाध्यक्ष सियाराम शर्मा ने की, जबकि संचालन महासचिव अजीत जांगिड़ ने किया।
पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी : पी.डी. बोहरा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि KCC इकाई प्रमुख पी.डी. बोहरा थे। विशिष्ट अतिथि उप महाप्रबंधक वी.के. शर्मा एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रबंधक रामोजी राव रहे। अतिथियों ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी माध्यम है। KCC और ‘सहयोग एक पहल संस्थान’ का यह संयुक्त अभियान आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रेरणादायक पहल है।

20 हजार से अधिक पौधे बन चुके हैं हरे-भरे पेड़
संस्थान अध्यक्ष डी.पी. सैनी ने बताया कि संस्था केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित करती है। इसी का परिणाम है कि संस्था द्वारा पूर्व वर्षों में लगाए गए 20 हजार से अधिक पौधे आज विकसित होकर हरे-भरे वृक्ष बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस मानसून में 21 हजार पौधे लगाने तथा 11 हजार पौधों का निःशुल्क वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है।
सैकड़ों लोगों ने लिया पौधों की सुरक्षा का संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने निःशुल्क पौधे प्राप्त कर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। अंत में संस्थान की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विजेंद्र, मैक्स नायक, बुधराम (गुर्जरवास), रफीक खान, इकबाल खान, अजीत जांगिड़, विक्रम, अजय, भरत, प्रमोद, अभिषेक, कपिल, कुलदीप, साहिल, रामप्रसाद, सुनील, विशाल, सियाराम शर्मा, हवा सिंह, रणजीत सैनी, राजू गराटी, ओमप्रकाश, महेश, अंकित, जानू, विकास, सुरेंद्र, कपिश, सौरभ, राहुल, जोनू, भूपसिंह, कमल, विष्णु, जयदयाल, विनोद, लक्ष्मण सिंह, रोहिताश, किशोरी, वेद प्रकाश, गोपीचंद, हिमांशु, अनुज सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2298669


