किसान सभा का जन जागरण अभियान तेज:रानोली क्षेत्र के गांवों में पहुंचा जत्था, 10 अगस्त को सीकर में गिरफ्तारी की तैयारियां
किसान सभा का जन जागरण अभियान तेज:रानोली क्षेत्र के गांवों में पहुंचा जत्था, 10 अगस्त को सीकर में गिरफ्तारी की तैयारियां
रानौली : सीकर जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने अखिल भारतीय किसान सभा ने 10 अगस्त को प्रस्तावित गिरफ्तारी अभियान की तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को किसान सभा का जन जागरण जत्था रानोली क्षेत्र के दाँता और कोछोर जॉन के दो दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचा।
किसान सभा के जिलाध्यक्ष हरफूल सिंह बाजिया और तहसील महासचिव एवं सरपंच भगवान सहाय जाखड़ के नेतृत्व में यह जत्था सुबह 8 बजे मुंडियावास से शुरू हुआ। इसने ईरानिया, राड़ की ढाणी, शिवभजनपुरा, खीचड़ों की ढाणी, रामपुरा, जीणमाता, कोछोर, दुधवा, धीरजपुरा, ठेहठ, तुली का चारणवास, मोतीपुरा और सुलियावास सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान किसानों और मजदूरों से सीधा संवाद किया गया।
नौजवान सभा के जिला सचिव झाबर सिंह राड़ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों से किसान, मजदूर और नौजवान परेशान हैं। उन्होंने बताया कि जन जागरण अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक समर्थन मिल रहा है, और किसान आंदोलन में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं।
किसान सभा के जिलाध्यक्ष हरफूल सिंह बाजिया ने किसानों को संबोधित करते हुए 10 अगस्त को बड़ी संख्या में सीकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गिरफ्तारी देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कदम किसान एवं श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए उठाया जाएगा।
तहसील महासचिव भगवान सहाय जाखड़ ने बताया कि आंदोलन की तैयारी के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में समितियां गठित की जा रही हैं। ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में सीकर पहुंचकर आंदोलन में भाग लेने का आश्वासन दिया है। इस दौरान बनवारीलाल मीठारवाल, एडवोकेट सुरेंद्र विश्राम, घनश्याम सांखला, मुकेश रोज, पार्षद शब्बीर मंसूरी, महावीर सिंह राड़, कैलाश लांबा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2298624


