खेतड़ी में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई:मकान बनाने का प्रयास किया जा रहा था, प्रशासन ने जेसीबी से हटाया
खेतड़ी में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई:मकान बनाने का प्रयास किया जा रहा था, प्रशासन ने जेसीबी से हटाया
खेतड़ी : खेतड़ी के चांदमारी रोड पर नगरपालिका की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन का उपयोग कर अवैध निर्माण और कब्जे को हटाया गया।
चांदमारी रोड पर खाली जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर मकान बनाने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर नगरपालिका प्रशासन सक्रिय हुआ और तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
नगरपालिका ईओ नागरमल गुर्जर ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में सार्वजनिक एवं सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाएंगे और जहां भी अतिक्रमण मिलेगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई होगी।
कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन पुलिस बल की पर्याप्त मौजूदगी के कारण पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकारियों ने संबंधित लोगों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया तो राजस्थान नगर पालिका अधिनियम एवं अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर नायब तहसीलदार धीरेन्द्र यादव, ईओ नागरमल गुर्जर, नगरपालिका एसआई सुनील सैनी, नगेंद्र कुमार, खेतड़ी थाने से एएसआई महिपाल सिंह, कैलाश चंद सहित पुलिस जाब्ता तैनात था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2298551


