[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

9 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, मुख्य सचिव ने दिए व्यापक जनभागीदारी के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

9 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, मुख्य सचिव ने दिए व्यापक जनभागीदारी के निर्देश

9 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, मुख्य सचिव ने दिए व्यापक जनभागीदारी के निर्देश

सीकर : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने सभी विभागों और जिला कलेक्टरों को अभियान की कार्ययोजना का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने प्रदेश के प्रमुख स्मारकों, सरकारी भवनों, बांधों और अन्य महत्वपूर्ण इमारतों को तिरंगा रोशनी से सजाने तथा अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियों का विवरण निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।

उन्होंने 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के व्यापक आयोजन पर भी जोर देते हुए जिला और पंचायत स्तर पर प्रदर्शनी, फिल्म प्रदर्शन, श्रद्धांजलि सभा, दो मिनट का मौन और कैंडल मार्च आयोजित करने के निर्देश दिए।

9 से 17 अगस्त तक होंगे ये प्रमुख आयोजन

  • 9 अगस्त: गांव-ढाणियों में तिरंगा प्रभात फेरी।
  • 10 अगस्त: ई-बाइक, साइकिल, ट्रैक्टर एवं तिरंगा रैलियां।
  • 11-12 अगस्त: तिरंगा एवं वंदे मातरम् विषयक प्रदर्शनियां और मेले।
  • 13-17 अगस्त: सरकारी कार्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा थीम से सजाया जाएगा तथा तिरंगा कैनवास पर आमजन राष्ट्रप्रेम के संदेश लिख सकेंगे।
  • 14 अगस्त: सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों का सम्मान।
  • 15 अगस्त: ध्वजारोहण के साथ सभी नागरिकों को तिरंगा शपथ दिलाई जाएगी।

बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जबकि सभी जिला कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

Related Articles