[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना अस्पताल में दूसरे दिन भी धरना जारी:2 लोग भूख हड़ताल पर, लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई और जांच सुविधाओं की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना अस्पताल में दूसरे दिन भी धरना जारी:2 लोग भूख हड़ताल पर, लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई और जांच सुविधाओं की मांग

बुहाना अस्पताल में दूसरे दिन भी धरना जारी:2 लोग भूख हड़ताल पर, लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई और जांच सुविधाओं की मांग

बुहाना : बुहाना के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में ग्रामीणों का धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन को तेज करते हुए पवन सिंह और विजेंद्र आमरण भूख हड़ताल पर बैठ गए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया।

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की। उनका आरोप है कि सीएचसी स्तर पर कई आवश्यक सुविधाएं मरीजों को नहीं मिल रही हैं। अस्पताल में जांच सुविधाओं का अभाव है, जिससे मरीजों को निजी लैब में महंगी जांचें करवानी पड़ती हैं। सोनोग्राफी सहित अन्य जरूरी जांचें उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को अक्सर दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जाता है।

ग्रामीणों ने चिकित्सकीय सेवाओं में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया। उनके अनुसार, कई मरीजों को प्राथमिक उपचार दिए बिना ही रेफर कर दिया जाता है, जिससे आमजन को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का लाभ आम मरीजों तक सही तरीके से नहीं पहुंच रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल में सभी आवश्यक जांच सुविधाएं तुरंत शुरू की जाएं, दवाइयों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

धरने में प्रदीप सिंह, कृष्ण सिंह, नीतू वर्मा, अजय, मैनपाल, सुरेंद्र, राजू गौरक्षक, गूगल, कुलड़ाराम, अशोक, दीनदयाल, रवि कुमार, राम सिंह, मुकेश, राम अवतार जांगिड़, विनोद जांगिड़, बिमला, शांति देवी, कमला, संतोष, उषा, शारदा सहित सैकड़ों ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं। आंदोलन स्थल पर दिनभर नारेबाजी जारी रही।

Related Articles