बुहाना कृषि ऑफिस नहीं खुलने से किसान परेशान:बोले- योजनाओं और सलाह के लिए लगाने पड़ते हैं कई चक्कर
बुहाना कृषि ऑफिस नहीं खुलने से किसान परेशान:बोले- योजनाओं और सलाह के लिए लगाने पड़ते हैं कई चक्कर
बुहाना : बुहाना पंचायत समिति परिसर स्थित कृषि विभाग का ऑफिस अक्सर बंद रहने से किसान परेशान है। किसानों को कृषि योजनाओं और तकनीकी सलाह का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
किसानों ने बताया कि उन्हें फसल संबंधी जानकारी, बीज व उर्वरक मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं के आवेदन और अन्य कार्यों के लिए ऑफिस आना पड़ता है। अधिकांश समय ऑफिस बंद होने के कारण उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है।
किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि ऑफिस में नियुक्त कर्मचारी नियमित रूप से उपस्थित नहीं होते, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में उनकी हाजिरी दर्ज कर वेतन लिया जा रहा है। इससे किसानों में विभाग के प्रति गहरी नाराजगी है।
ऑफिस को नियमित खुलवाने की मांग की
ग्रामीणों और किसानों ने जिला प्रशासन तथा कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले की जांच करने की मांग की है। उन्होंने ऑफिस को नियमित रूप से खुलवाने, कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और परिसर की साफ-सफाई कराने की अपील की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
शिविर में व्यस्त होने के कारण नहीं खोल पा रहे ऑफिस
इस संबंध में कृषि पर्यवेक्षक सुनील भास्कर ने बताया कि वे शिविर में व्यस्त होने के कारण ऑफिस नहीं खोल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान को आवश्यकता है तो वह दीवार पर लिखे नंबर पर फोन कर सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2298516

