[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर चालान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर चालान

चूरू में स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर चालान

चूरू : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर गुरुवार को चूरू में स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी धीरज झाझड़िया, वृत्ताधिकारी गजेन्द्र सिंह और जिला परिवहन अधिकारी नरेश बासवाल भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान मोटर वाहन अधिनियम-1988, एआईएस-119 मानकों तथा राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बसों की जांच की गई। अनधिकृत संरचनात्मक संशोधनों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान किए गए तथा संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि स्लीपर बसों में अनधिकृत बदलाव सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं और ऐसी लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं में मानव जीवन की हानि होती है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles