[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नयाबास के लोग जलभराव और गंदगी से परेशान:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, सीवर के पानी से निजात दिलाने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

नयाबास के लोग जलभराव और गंदगी से परेशान:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, सीवर के पानी से निजात दिलाने की मांग की

नयाबास के लोग जलभराव और गंदगी से परेशान:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, सीवर के पानी से निजात दिलाने की मांग की

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के नयाबास के पांड्या रोड़, चांडक रोड के निवासियों ने गुरुवार को बरसात के समय होने वाले जलभराव एवं जमा गंदगी से निजात दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा एवं नगर परिषद एटीपी उदयसिंह गुर्जर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि इस क्षेत्र की सारी गलिया एवं चौराहों पर लगातार जलभराव की स्थिति रहती है।

सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर जमा

सीवरेज के चैंबर लीक होने से सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है। नालियों की सफाई भी नहीं की जा रही है। वहीं यहां बने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा सारा कचरा सड़क पर डाल दिया जाता है। दोनों रोड पर लगातार फैली गन्दगी से मच्छर पनपने व बदबू फैलने से यहां के निवासियों का जीना दूभर हो रहा है।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन देने वालों ने ओमप्रकाश मालानी, कमल तापड़िया, पवन सोनी, वीरेंद्र जैन, संजय शर्मा, रोहित शर्मा, अमन जैन, प्रवीण सोनी, अभिनव शर्मा, आनंद चांडक, सतीश कुमार, देवेंद्र , राकेश, माधव आदि शामिल थे।

Related Articles