[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, 32 टीमें मैदान में उतरीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, 32 टीमें मैदान में उतरीं

बिसाऊ में जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, 32 टीमें मैदान में उतरीं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : धवलपालिया जोहड़ खेल मैदान पर आयोजित जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि हाजी पीर निसार अहमद कलंदरी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मकसूद खान, मास्टर लियाकत खां दिलावर खानी, इकबाल चौहान और देवकीनंदन स्वामी उपस्थित रहे।

अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा क्रिकेट का शॉट खेलकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि हाजी पीर निसार अहमद कलंदरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन के लिए 11 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला महनसर और दुधवाखारा की टीमों के बीच खेला गया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में शेखावाटी क्षेत्र की 32 टीमें भाग ले रही हैं।

इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाहर से आई सभी टीमें बिसाऊ की सम्मानित मेहमान हैं और बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम ही वास्तविक विजेता होगी।

उद्घाटन मैच में सुमित जांगिड़ और गुड्डू मीणा ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि कार्यक्रम का संचालन कोच महावीर सिंह चौहान और आरजे इमरान खान ने किया।

Related Articles