[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुड़ा ढहर के जागीरदाला में एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या 9 अगस्त को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुड़ा ढहर के जागीरदाला में एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या 9 अगस्त को

10 अगस्त को होगा प्रदोष कथा, हवन, भोलेनाथ अभिषेक और विशाल भंडारा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : क्षेत्र के गुड़ा ढहर के जागीरदाला में स्थित राधा गोविंद मंदिर व राधा गोविंद गौशाला समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक समिति के उमेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में 9 अगस्त को रात्रि 9:15 बजे से एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या होगी जिसमें गायक कलाकार लोकेश मारवाड़ी और अरुण वर्मा एंड पार्टी धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं डांसर कलाकार सानिया मेहरा, विक्की तूफान तथा विक्की छैला अपनी नृत्यकला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं 10 अगस्त को सुबह 8:15 से प्रदोष कथा व हवन किया जाएगा। तत्पश्चात प्रातः 10:15 बजे भोलेनाथ अभिषेक होगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ किया जाएगा जो देर रात्रि तक चलेगा। गौशाला समिति ने मीडिया के माध्यम से आसपास के गांवों के लोगों से उपरोक्त कार्यक्रमों में उपस्थित रहने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22