विश्व हिंदू परिषद चूरू प्रखंड की नई कार्यकारिणी घोषित, हरीश बजाज बने अध्यक्ष
राजेंद्र सिंह शेखावत ने नए पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व, संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जिला चूरू की महत्वपूर्ण बैठक जिला उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में विहिप के जयपुर प्रांत सह मंत्री राजेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्ययोजना और कार्यकर्ताओं को नए दायित्व सौंपने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्रांत सह मंत्री राजेंद्र सिंह शेखावत ने सर्वसम्मति से चूरू प्रखंड की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें हरीश बजाज को अध्यक्ष, गोपी शर्मा को मंत्री, राजेंद्र कल्ला एवं ब्रह्मानंद राजोतिया को उपाध्यक्ष तथा प्रदीप सिंह ढाढर एवं विनोद राठी को सहमंत्री का दायित्व सौंपा गया।
इसी प्रकार विष्णु शर्मा को धर्म प्रसार प्रमुख, एडवोकेट योगेश शर्मा को विधि प्रमुख, सुनील पिथिसारिया को सत्संग प्रमुख, पंकज पारीक को प्रचार-प्रसार प्रमुख तथा कैलाश नोहवाल को मंदिर अर्चक-पुरोहित प्रमुख नियुक्त किया गया।
बैठक में चूरू शहर प्रखंड की कार्यकारिणी के आगामी गठन और जिला कार्यकारिणी के दायित्वों के सुचारू संचालन को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नए दायित्ववान कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और सेवा कार्यों का विस्तार होगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर विनोद कुमार शर्मा सहित विश्व हिंदू परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2534336

