पचलंगी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी का निधन, पुलिस विभाग में शोक
58 वर्षीय चौधरी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : पुलिस थाने की पचलंगी चौकी पर तैनात 58 वर्षीय हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरसहाय चौधरी पुत्र चूनाराम निवासी गोवर्धनपुरा, नीमकाथाना उदयपुरवाटी पुलिस थाने में पदस्थापित थे और वर्तमान में पचलंगी पुलिस चौकी पर सेवाएं दे रहे थे। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद थाने के अन्य पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरवाटी लेकर पहुंचे।
अस्पताल में डॉ. अरुण शर्मा की मेडिकल टीम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस प्रशासन की ओर से नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी के अचानक निधन की सूचना से पुलिस विभाग और उनके परिवार में शोक की लहर छा गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2534331


