पल्स पोलियो अभियान की ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
कम मानदेय और भुगतान में देरी से नाराज कार्यकर्ताओं ने जिला उपनिदेशक को बताई समस्याएं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आगामी पल्स पोलियो अभियान में ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग को लेकर जिला उपनिदेशक को सामूहिक ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में मानदेय में असमानता, भुगतान में देरी और कार्य के दौरान होने वाली परेशानियों का उल्लेख करते हुए अभियान में ड्यूटी करने में असमर्थता जताई।
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में विभागीय जिम्मेदारियों और अन्य निर्धारित कार्यों का नियमित रूप से निर्वहन कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें आशा सहयोगिनियों की तुलना में कम मानदेय दिया जाता है। इतना ही नहीं, मानदेय का भुगतान भी समय पर नहीं होता तथा पिछले अभियान का मानदेय अभी तक बकाया है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनसे तीन दिन का कार्य दो दिन में पूरा करने का दबाव बनाया जाता है। वहीं, चिकित्सा विभाग की टीम का व्यवहार भी उनके प्रति सम्मानजनक नहीं रहता। वैक्सीन किट को भी निर्धारित बूथ के बजाय अन्य स्थानों पर रख दिया जाता है, जिससे उन्हें परेशानी होती है।
कार्यकर्ताओं ने जिला उपनिदेशक से आग्रह किया कि उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आगामी पल्स पोलियो अभियान की ड्यूटी से मुक्त रखा जाए।
ज्ञापन देने वालों में मंजू देवी, संगीता कुमारी, विद्या देवी, अंजू देवी, जानकी देवी, निलोफर, ममता देवी, आशा देवी, बरफन बानो, उर्मिला सैनी, सुमन शर्मा, उमा देवी, संतोष शर्मा, जुलेखा, कृष्णा पुरोहित, गायत्री देवी, सविता देवी, मंजू मेघवाल सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2534319


