मदनी गांव में मोबाइल टावर का ग्रामीणों ने किया विरोध:खसरा 838 पर निर्माण कार्य रोकने की मांग, आगामी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी
मदनी गांव में मोबाइल टावर का ग्रामीणों ने किया विरोध:खसरा 838 पर निर्माण कार्य रोकने की मांग, आगामी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी
पलसाना : पलसाना के मदनी गांव में बुधवार को मोबाइल टावर निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया। राजस्व ग्राम मदनी की खसरा संख्या 838 पर निर्माणाधीन इस टावर को तत्काल बंद करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह टावर आबादी क्षेत्र के बहुत करीब बन रहा है, जिससे भविष्य में स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनजीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
विरोध की सूचना पर पटवारी भजनलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने फर्द मौका रिपोर्ट तैयार कर स्थिति का निरीक्षण किया, जिसमें खसरा संख्या 838 पर मोबाइल टावर का निर्माण कार्य जारी होना दर्ज किया गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि टावर से निकलने वाले रेडिएशन का बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगाई जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो गांव में बड़ा जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने आगामी पंचायती राज चुनावों के बहिष्कार की भी बात कही, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी।
प्रदर्शन के दौरान जमवाय माता मंदिर के महंत गरुड़ दास महाराज, बोदू सिंह, उजागर सिंह, रघुवीर सिंह, राजेंद्र जांगिड़, मोहन सिंह, माल सिंह, दिलीप सिंह, नाहर सिंह, पप्पू सिंह, सुमेर सिंह, संग्राम सिंह, भवानी सिंह, ईश्वर सिंह, सरोज कंवर, प्रकाश कंवर, मनोहर कंवर, मुन्नी, श्रवण, सायर, बबली, रेखा, रेशम, विनोद, कंवर और कोमल कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2296889

