[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में फौजी के बेटे ने किया सुसाइड:किराए के फ्लैट में रहकर कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था, कपड़े सुखाने वाली रस्सी से फंदा बनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में फौजी के बेटे ने किया सुसाइड:किराए के फ्लैट में रहकर कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था, कपड़े सुखाने वाली रस्सी से फंदा बनाया

सीकर में फौजी के बेटे ने किया सुसाइड:किराए के फ्लैट में रहकर कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था, कपड़े सुखाने वाली रस्सी से फंदा बनाया

सीकर : सीकर में एक 20 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह करीब 6-7 महीने से सीकर में किराए के फ्लैट में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने शव को सीकर के एसके अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी सुसाइड के कारण स्पष्ट नहीं हैं।

कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था छात्र

SHO उद्योग नगर राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि मृतक की पहचान अंकित कुमार (20) के रूप में हुई है। वह झुंझुनूं के समसपुर का रहने वाला था और सीकर के नवलगढ़ रोड पर टोडाराम की बिल्डिंग में रहकर कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहा था। छात्र के पिता आर्मी में हैं। शाम तक सीकर आएंगे। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम होगा।

पुलिस ने बताया कि छात्र 4 अगस्त को कोचिंग भी नहीं गया था और परिजनों का कॉल भी रिसीव नहीं किया था। परिजनों ने उसी बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को कॉल करके सूचना दी। मकान मालिक और उसी बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने जाकर छात्र को देखा तो रूम का दरवाजा अंदर से बंद था, हालांकि पास की खिड़की खुली थी। खिड़की से देखने पर छात्र पंखे से झूलता दिखा। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने छात्र के शव को नीचे उतारकर एसके हॉस्पिटल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने छात्र का मोबाइल बरामद कर लिया है, हालांकि पुलिस को फ्लैट से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगा रही है। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Related Articles