सीकर में हिस्ट्रीशीटर बनवारीलाल मर्डर मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने जालोर से पकड़ा 7070 गैंग का बदमाश; जमीनी विवाद में की थी हत्या
सीकर में हिस्ट्रीशीटर बनवारीलाल मर्डर मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने जालोर से पकड़ा 7070 गैंग का बदमाश; जमीनी विवाद में की थी हत्या
सीकर : सीकर जिले में 10 दिन पहले हिस्ट्रीशीटर बनवारीलाल मीणा के मर्डर मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी मुकेश पूनियां को जालोर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद वहां फरारी काट रहा था। फिलहाल अभी पुलिस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर DYSP राजेश कुमार जांगिड़ ने बताया- दांतारामगढ़ थाना इलाके के पचार गांव में 27 जुलाई को हिस्ट्रीशीटर बनवारीलाल मीणा का मर्डर हुआ था। जमीनी विवाद के चलते गांव के ही रहने वाले जयपाल और नरेंद्र ने 7070 गैंग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। रेनवाल से लौटते समय उस पर हमला किया था। इलाज के लिए उसे सीकर रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
गैंग के अन्य बदमाशों की तलाश
DYSP राजेश कुमार जांगिड़ ने बताया- इस मामले में घटना के 48 घंटे में ही मुख्य आरोपी जयपाल और नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया था। इनसे पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने 7070 गैंग के साथ मिलकर बनवारी लाल पर हमला किया था। ऐसे में पुलिस 7070 गैंग के बदमाशों की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को क्लू मिला कि आरोपी मुकेश पूनियां निवासी राजपुरा नौसाल जालोर के रानीवाड़ा इलाके में है। ऐसे में वहां दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2296827


