चिड़ावा में कवि सम्मेलन के साथ दीपावली महोत्सव खत्म:बाजार सजावट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार मिले
चिड़ावा में कवि सम्मेलन के साथ दीपावली महोत्सव खत्म:बाजार सजावट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार मिले
चिड़ावा : चिड़ावा में नगरपालिका और व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार देर शाम विवेकानंद चौक में दीपावली स्नेह मिलन और कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन में कवि हिंदुस्तानी ने अपनी रचना ‘जिस माटी पर पथ हुआ, उनका उस पथ की साधना से हुआ अभय, सब मिलकर बोले बावलिया बाबा की जय ‘ सुनाकर श्रोताओं को उत्साहित किया।
कवयित्री कोमल नाजुक रायबरेली ने मां को समर्पित पंक्तियां ‘शब्द-शब्द यदि तू बस ही चाहे गीत गजल हो जाऊं मां, यदि आंचल की छाया कर दे यश तेरा गा पाऊं मां ‘ प्रस्तुत कीं। कवि महेश डांगरा ने शेखावाटी की माटी का गौरव बताते हुए ‘संत, कवि और शूरवीर सब करे मान ई माटी को… ई कारण जगत मै गौरव है थाकी शेखावाटी को.’ सुनाकर वाहवाही लूटी। कवि मास्टर महेंद्र, महेश डांगरा टोंक और विनोदपाल ने भी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
बाजार सजावट के विजेताओं को पुरस्कार
कार्यक्रम के दौरान बाजार सजावट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। विशिष्ट अतिथि पार्षद संगीता कर्ण सिंह शेखावत ने सभी कवियों को 2,100-2,100 रुपए देकर सम्मानित किया।
अतिथियों का किया स्वागत
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम शर्मा सेही कलां, सत्यनारायण चौधरी, अशोक मालानी, हाजी शौकत, राजेश मोदी, मोतीलाल लाटा, पुरुषोत्तम भुकानिया, सत्येंद्र कौशिक, लोकेश कटारिया, संजय शास्त्री, सुरेश जलिंद्रा, अशोक शर्मा, निखिल चौधरी, राकेश पाटन, शीशराम सैनी बिल्लू, मदन डारा, विनोद छींपी, डॉ. नरेंद्रसिंह और निरंजनलाल सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग, एएसपी फूलसिंह मीणा, सीआई लक्ष्मीचंद वर्मा, पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी सहित कई अतिथियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में समाजसेवी शीशराम हलवाई, पार्षद संगीता कर्ण सिंह शेखावत, झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, डॉ. सुभाष भारद्वाज, अधिशासी अधिकारी गौत्तम शर्मा, मोतीलाल, बाबूलाल वर्मा, महेश मालानी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाशसिंह कविया और बीसीएमओ डॉ. संतकुमार जांगिड़ भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2530824

