[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा हुआ घायल, राजलदेसर पुलिया से 1 किमी आगे हुआ हादसा; युवा कांग्रेस नेता ने पहुंचाया अस्पताल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा हुआ घायल, राजलदेसर पुलिया से 1 किमी आगे हुआ हादसा; युवा कांग्रेस नेता ने पहुंचाया अस्पताल

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा हुआ घायल, राजलदेसर पुलिया से 1 किमी आगे हुआ हादसा; युवा कांग्रेस नेता ने पहुंचाया अस्पताल

चूरू : चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम कार की टक्कर से बाइक सवार 35 वर्षीय रामनिवास कामड़ की मौत हो गई। हादसे में 30 वर्षीय किशोर कामड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना राजलदेसर मार्ग पर पुलिया से करीब एक किलोमीटर आगे हुई।

राजलदेसर के वार्ड नंबर 12 निवासी रामनिवास और किशोर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर युवा कांग्रेस नेता रामवीर सिंह राईका मौके पर पहुंचे। वे दोनों घायलों को रतनगढ़ के राजकीय जालान अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने रामनिवास को मृत घोषित कर दिया। किशोर को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना मिलने पर राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया। रामनिवास का शव रतनगढ़ के जालान अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22