[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गणेश्वर सीएचसी में एक डॉक्टर रोजाना 300 मरीज देख रहे:डॉक्टर की कमी के चलते लगी मरीजों की लाइनें, प्रभारी बोले- नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को दी सूचना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

गणेश्वर सीएचसी में एक डॉक्टर रोजाना 300 मरीज देख रहे:डॉक्टर की कमी के चलते लगी मरीजों की लाइनें, प्रभारी बोले- नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को दी सूचना

गणेश्वर सीएचसी में एक डॉक्टर रोजाना 300 मरीज देख रहे:डॉक्टर की कमी के चलते लगी मरीजों की लाइनें, प्रभारी बोले- नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को दी सूचना

नीमकाथाना : गणेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक डॉक्टर के भरोसे इलाज चल रहा है। यहां रोज 280 से 300 मरीज आते हैं। डॉक्टर की कमी के कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। शुक्रवार को भी अस्पताल में मरीजों की कतार लगी रही। ग्रामीणों की मांग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को क्रमोन्नत कर सीएचसी बनाया था। पीएचसी के समय यहां रोज 80 से 100 मरीजों की ओपीडी होती थी। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 300 तक पहुंच गई है।

गणेश्वर के अलावा भाद्र, अगरी, दीपावास और टोडा सहित आसपास के गांवों से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। 30 बेड के इस अस्पताल में डॉक्टर कैलाश गुर्जर अकेले कार्यरत हैं। वे ओपीडी और इमरजेंसी के साथ अस्पताल के दूसरे काम भी संभालते हैं।

सीएमएचओ ने एक अन्य डॉक्टर की नियुक्ति की है, लेकिन वे पिछले पांच दिनों से छुट्टी पर हैं। इस वजह से मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सीएचसी प्रभारी कैलाश गुर्जर ने बताया कि डॉक्टर की नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को लिखित सूचना दी गई है। फिलहाल वे अकेले पूरे अस्पताल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22