[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरी बस स्टैंड पर बीती शाम दो सांडों की लड़ाई:20 मिनट तक क्षेत्र में मची रही भगदड़, दुकान को किया क्षतिग्रस्त

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरी बस स्टैंड पर बीती शाम दो सांडों की लड़ाई:20 मिनट तक क्षेत्र में मची रही भगदड़, दुकान को किया क्षतिग्रस्त

पचेरी बस स्टैंड पर बीती शाम दो सांडों की लड़ाई:20 मिनट तक क्षेत्र में मची रही भगदड़, दुकान को किया क्षतिग्रस्त

पचेरी : पचेरी कस्बे के बस स्टैंड पर मंगलवार देर शाम दो सांडों की भिड़ंत से लगभग 20 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। झुंझुनूं-दिल्ली मार्ग पर स्थित व्यस्त बाजार में सांड सड़क के बीच लड़ते रहे, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लड़ते हुए सांड बस स्टैंड स्थित एक मिर्च-मसाले की दुकान में घुस गए। इससे दुकान में रखे मसाले और अन्य सामान बिखर गए, जिससे व्यापारी को हजारों रुपए का नुकसान हुआ। दुकानदार राजपाल ने बताया कि उन्हें अपनी जान बचाने के लिए दुकान के अंदर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा।

व्यापारी राहुल कुमावत ने बताया कि सांडों के कारण बाजार के दुकानदार रोजाना ऐसी परेशानियों का सामना करते हैं। कई बार दुकान के बाहर रखा सामान गिर जाता है और ग्राहकों के वाहनों को भी नुकसान पहुंचता है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि पशुओं को पकड़कर उचित स्थान पर भेजा जाए, ताकि बाजार में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles