सूरज सोनी बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष:झुंझुनूं के 4 कार्यकर्ता प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल, पदाधिकारियों ने दी बधाई
सूरज सोनी बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष:झुंझुनूं के 4 कार्यकर्ता प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल, पदाधिकारियों ने दी बधाई
चिड़ावा : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत चिड़ावा निवासी सूरज सोनी को भाजपा राजस्थान किसान मोर्चा का प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही झुंझुनूं जिले के चार नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिला है। इनमें विकास भालोठिया को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सतीश गजराज को प्रदेश प्रवक्ता और रतन सिंह तंवर को भी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपनी नियुक्ति पर सूरज सोनी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर भजन गायक मनीष दाधीच, निखिल मावंडिया, भाजयुमो के अशोक शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सूरज सोनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2297205


