[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के चार गांवों में नए आंगनबाड़ी भवन बनेंगे:प्रत्येक भवन पर 12 लाख रुपए होंगे खर्च, कुल 48 लाख स्वीकृत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के चार गांवों में नए आंगनबाड़ी भवन बनेंगे:प्रत्येक भवन पर 12 लाख रुपए होंगे खर्च, कुल 48 लाख स्वीकृत

खेतड़ी के चार गांवों में नए आंगनबाड़ी भवन बनेंगे:प्रत्येक भवन पर 12 लाख रुपए होंगे खर्च, कुल 48 लाख स्वीकृत

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के चार गांवों में नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक भवन के लिए 12 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे कुल 48 लाख रुपए खर्च होंगे। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि राज्य सरकार ने मंडणा, नालपुर द्वितीय, कांकरिया द्वितीय और मानोता कला प्रथम आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नवीन भवनों के निर्माण को मंजूरी दी है। प्रत्येक केंद्र पर 12 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इन आंगनबाड़ी केंद्रों के पास पहले अपने भवन नहीं थे, जिससे उनके संचालन में काफी दिक्कतें आ रही थीं। इस समस्या को देखते हुए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।

ग्रामीणों ने इन स्वीकृतियों पर खुशी व्यक्त की है। उनका कहना है कि लंबे समय से नए भवनों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पक्के और सुव्यवस्थित भवन बनने से बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी योजनाओं के संचालन में सुविधा मिलेगी।

Related Articles