[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में परिजनों की याद में हेलमेट वितरण:माता-पिता और बहनों का सड़क हादसे में हुआ था निधन, 15वीं पुण्यतिथि पर 101 हेलमेट बांटे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में परिजनों की याद में हेलमेट वितरण:माता-पिता और बहनों का सड़क हादसे में हुआ था निधन, 15वीं पुण्यतिथि पर 101 हेलमेट बांटे

चिड़ावा में परिजनों की याद में हेलमेट वितरण:माता-पिता और बहनों का सड़क हादसे में हुआ था निधन, 15वीं पुण्यतिथि पर 101 हेलमेट बांटे

चिड़ावा : चिड़ावा में सड़क हादसों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। परिवहन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी राहुल बसवाला और सौरभ बसवाला ने अपने माता-पिता और बहनों की 15वीं पुण्यतिथि पर हेलमेट वितरण समारोह आयोजित किया।

राहुल बसवाला ने बताया कि लगभग 15 साल पहले एक सड़क दुर्घटना में उनके माता-पिता और दो बहनें ( सोनल और सानिया) का निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद उन्होंने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया कि उनकी पुण्यतिथि पर ऐसा कार्य किया जाए, जिससे अन्य परिवारों को ऐसी त्रासदी से बचाया जा सके।

इस मौके पर कुल 101 हेलमेट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति गंभीर रहने का संदेश देना था।

इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश दहिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, समाजसेवी शीशराम हलवाई, डीएसपी विकास धीन्धवाल, डीटीओ रमेश यादव, सीआई लक्ष्मीचंद वर्मा, भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, राजेश वर्मा, मोहित तामडायत, बिजली विभाग के एईएन अरुण बडसीवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश बसवाला, तेजप्रकाश सोनी और चरण सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles