बुहाना सीएचसी में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन:अव्यवस्थाओं और सुविधाओं की कमी से परेशान, कार्रवाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी
बुहाना सीएचसी में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन:अव्यवस्थाओं और सुविधाओं की कमी से परेशान, कार्रवाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी
बुहाना : बुहाना के सीएचसी में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अस्पताल के सामने धरना देकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल में आवश्यक दवाइयों का अक्सर अभाव रहता है। कई महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को निजी लैब में महंगे दामों पर जांच करवानी पड़ती है।
सोनोग्राफी की सुविधा नहीं
इसके अतिरिक्त, अस्पताल में सोनोग्राफी जैसी महत्वपूर्ण सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। गंभीर मरीजों को अक्सर अन्य स्थानों पर रेफर कर दिया जाता है, जिससे उन्हें समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो वे अस्पताल के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर राजपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, सचिन, सुरेंद्र, अजय, विकास, संदीप, विक्रम, कैलाश, सतीश कुमार, अजीत सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2297086


