[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गडकरी से मिले सांसद बृजेंद्र सिंह ओला, शेखावाटी की प्रमुख सड़क परियोजनाओं के शीघ्र निर्माण की उठाई मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गडकरी से मिले सांसद बृजेंद्र सिंह ओला, शेखावाटी की प्रमुख सड़क परियोजनाओं के शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

गडकरी से मिले सांसद बृजेंद्र सिंह ओला, शेखावाटी की प्रमुख सड़क परियोजनाओं के शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

झुंझुनूं : सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र की प्रमुख सड़क परियोजनाओं के शीघ्र निर्माण की मांग रखी। इस दौरान पचेरी–झुंझुनूं (सिंघाना–चिड़ावा–बगड़) राष्ट्रीय राजमार्ग-11 के फोरलेन निर्माण को तत्काल शुरू कराने का आग्रह किया गया। मंत्री ने इस परियोजना सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्र आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

सांसद ने मंडावा–रामगढ़ (एमडीआर-234) मार्ग के चौड़ीकरण, फतेहपुर के पूर्वी एवं दक्षिणी भाग में रिंग रोड निर्माण तथा राजगढ़–पिलानी (एनएच-709ई) को एनएच-11 से जोड़ने वाले स्टेट हाईवे-13 को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर फोरलेन विकसित करने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होगा, यात्रा दूरी कम होगी और व्यापार, शिक्षा तथा औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

इसके अलावा सांसद ने लक्ष्मणगढ़–फतेहपुर–रतनगढ़ (एनएच-52 एवं एनएच-11) मार्ग को शीघ्र फोरलेन बनाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यह मार्ग धार्मिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा वर्तमान में दो लेन होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद द्वारा उठाए गए सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए पचेरी–रेवाड़ी तथा लक्ष्मणगढ़–फतेहपुर–रतनगढ़ फोरलेन परियोजनाओं पर शीघ्र कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। सांसद ओला ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से शेखावाटी क्षेत्र में सड़क संपर्क मजबूत होगा, दुर्घटनाएं कम होंगी और व्यापार, उद्योग, शिक्षा व पर्यटन को नई गति मिलेगी।

Related Articles