अंगदान जागरूकता में झुंझुनूं प्रदेश में दूसरे स्थान पर, जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग सहित टीम सम्मानित
अंगदान जागरूकता में झुंझुनूं प्रदेश में दूसरे स्थान पर, जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग सहित टीम सम्मानित
झुंझुनूं : अंगदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में उल्लेखनीय कार्य करते हुए झुंझुनूं जिले ने राजस्थान में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर जयपुर स्थित एसएमएस मेडिकल कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग सहित जिले की टीम को सम्मानित किया गया।
चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर और प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, मेडिकल कॉलेज झुंझुनूं के डॉ. दीपक तंवर तथा डीपीओ सियाराम पूनिया को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री ने कहा कि अंगदान जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद जगाने का माध्यम है और इसके लिए समाज में निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए।
31 जुलाई तक झुंझुनूं जिले के 19,081 नागरिकों ने अंगदान का संकल्प पत्र भरकर जिले को राजस्थान में भीलवाड़ा के बाद दूसरा तथा देशभर में तीसरा स्थान दिलाया। जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने इस उपलब्धि का श्रेय जिला प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं और जागरूक नागरिकों के सामूहिक प्रयासों को दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2296752


