शिक्षा विभाग की मांगों पर महासंघ की एसीएस से वार्ता, सकारात्मक आश्वासन
शिक्षा विभाग की मांगों पर महासंघ की एसीएस से वार्ता, सकारात्मक आश्वासन
सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्कूल शिक्षा) राजेश यादव से मुलाकात कर शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा ने किया।
प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि वार्ता में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, लंबित पदोन्नति, स्टाफिंग पैटर्न लागू करने, पे-प्रोटेक्शन, जीपीएफ, एसआई ऋण, उपार्जित अवकाश के भुगतान, 33 हजार संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने तथा कंप्यूटर अनुदेशक कैडर को मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं।
इसके अलावा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों को पुनर्स्थापना का विकल्प, नए जिलों के गठन के बाद वरिष्ठता यथावत रखने, प्रतियोगी परीक्षाओं में एक ही पारी में ड्यूटी, एमडीएम योजना में स्थानीय पशुपालकों से दूध खरीद, मोटे अनाज को बढ़ावा, शिक्षक कल्याण बोर्ड के गठन और पारदर्शी स्थानांतरण नीति पर भी चर्चा हुई।
बैठक में शासन की ओर से उपशासन सचिव मोनिका बराला, संस्कृत शिक्षा निदेशक प्रियंका जोधावत और शिक्षा सलाहकार बी.के. गुप्ता उपस्थित रहे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2296751


