स्कूटी सवार युवक से मारपीट, माता-पिता को बंधक बनाकर पीटा:लाठी- पेचकस से वार किए, पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल; मामला दर्ज
स्कूटी सवार युवक से मारपीट, माता-पिता को बंधक बनाकर पीटा:लाठी- पेचकस से वार किए, पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल; मामला दर्ज
झुंझुनूं : झुंझुनूं के कुलोद कलां गांव में दो बदमाशों ने एक स्कूटी सवार युवक के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता को भी बंधक बनाकर पीटा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थानाधिकारी विमला बुडानिया ने बताया कि ओला की ढाणी (तन कुलोद कलां) निवासी पीड़ित रवि कुमार पुत्र राजेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर आरोपी नवीन ओला और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
रास्ते में रोका, मोबाइल तोड़ा
रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात करीब 8 बजे रवि कुमार अपने मुर्गी फार्म से मुर्गियों की गाड़ी का तौल करवाकर स्कूटी से घर लौट रहा था। चंद्रपुरा जोहड़ी तिराहे के पास पहुंचने पर आरोपी नवीन ओला और उसके एक साथी ने उसकी स्कूटी रुकवा ली। आरोपियों ने रवि के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब रवि ने मदद के लिए फोन करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। रवि किसी तरह अपनी जान बचाकर अपने घर की ओर भागा।
घर में घुसकर हमला और बंधक बनाने का आरोप ‘
घटना के कुछ देर बाद आरोपी नवीन ओला, उसके पिता रूपचंद, मां और एक अन्य साथी रवि के घर पहुंच गए। आरोपियों ने रवि के साथ-साथ उसके पिता राजेश कुमार और मां कृष्णा के साथ भी गंभीर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने नुकीले पेचकस और लाठियों से मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी तीनों घायलों को घसीटकर अपने घर ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया।
पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाया, अस्पताल में इलाज जारी
घटना के दौरान रवि की पत्नी ने अपने चाचा राकेश को मामले की जानकारी दी। चाचा राकेश और चाची सुमन तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में बंद तीनों पीड़ितों को मुक्त कराया। पुलिस ने घायल रवि और उसके माता-पिता को तत्काल बीडीके अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2295587


